खजनी गोरखपुर।। क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल्हनपार में कार्यरत रहे स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें विदाई दी गई। अस्पताल में आयोजित एक सादे समारोह में लैब टेक्नीशियन ब्रह्मदेव यादव तथा वार्ड बॉय अशोक सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर स्टाॅफ के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनाकर,अंगवस्त्र और उपहार भेंट दे कर विदाई की। अस्पताल की डॉ श्वेता सिंह,डॉक्टर अंजली सिंह,शिवधन प्रसाद, आर.एन.सिंह ने उनके सेवा कार्यों की सराहना की शिवधन प्रसाद ने कहा कि हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा करनी चाहिए तथा दूसरे को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए उसी का प्रतिफल हमें मिलता है यही सेवा का मूल सार है। इस अवसर पर सहकर्मी नीतू यादव, नीलम, दीपक कुमार, कुसुम पासवान, अवधेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, आकाश सिंह, गजानन त्रिपाठी, अनुभव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह ,नीलम दुबे ,कृपा शंकर तिवारी,जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के दौरान नामाकंन, मतदान से लेकर मतगणना तक अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगनी है। इसके लिए विभागवार कार्मिकों का डाटा बेस फीड करके लॉक किया जाना है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अफसरों को जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी के बाद जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पांच जनवरी को सभी कार्यालयाध्यक्षों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद डाटा बेस फीडिंग का काम शुरू होगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण काम मतदान कार्मिकों की तैनाती का होता है। इस कार्य के लिए सीडीओ निधि बंसल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
खजनी गोरखपुर।। शुक्रवार को शाम 6.30 बजे के बाद बूंदाबांदी के रूप में हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को सबेरे से ही ठंड बढ़ गई दिन भर धूप न निकलने से ज्यादातर लोग अपने घरों में दुबके रहे। शाम ढलते ही बूंदाबांदी के रूप में हुई हल्की बारिश से सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। कस्बे और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से सड़कों पर फिसलन हो गई और कई लोग सड़क हादसे का शिकार होने से बचे। वहीं किसानों ने बताया कि हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद होगी। रबी की फसलों के लिए शीतकालीन हल्की-फुल्की बरसात अच्छी होती है इससे पौधों का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ वित्तीय वर्ष 2023 24 के लिए 70 लाख मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके सापेक्ष अभी तक 38.69 लाख में मिट्रिक टन धान की खरीद की गई है जो लक्ष्य के आधे से कम है। इस धान खरीद से अभी तक 574236 किसान लाभान्वित हो चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ईंट भट्ठा मालिकों सहित कुछ कर देता हूं द्वारा दोहरा कर देने से आ रही उनकी परेशानियों से वित्त मंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान पर विचार विमर्श किया।
यूपी में टूटा पर्यटकों का रिकार्ड, महज 9 महीने में 32 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
लखनऊ के व्यापारी नेता संदीप बंसल ने कहा है कि रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन लखनऊ की हर दुकानों पर जलेगा दीपक बटेगा प्रसाद
Transcript Unavailable.
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन स्थल पर बनेगा संसद भवन का गेट
भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर प्रकार की तैयारी करने में लगी हुई है इसी क्रम में आज बक्शी का तालाब के नरेशन ब्लू रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह जी भी मौजूद थे इसके अलावा सभी मोचन के प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एवं जिम्मेदारियां बांटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
