सोमवार दोपहर करीब बारह बजे मलिहाबाद विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जिन्दौर गढ़ी विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने तमाम योजनाओं का प्रमाण पत्र मौजूद लोगों को सौपा। वहीं इंस्टॉल लगाए गए जिसमें उपमुख्यमंत्री ने लोगों को अपने संबोधन में बताया कि उन्हें अगर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो अपनी समस्याएं व दस्तावेज जमा कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि उनके जाने के बाद सभी अधिकारी कर्मचारी लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करें। इसी तरह से तमाम बातों पर उपमुख्यमंत्री ने विस्तृत रूप से चर्चा की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल, एसडीएम मलिहाबाद मीनाक्षी पांडे, ग्राम प्रधान सतीश गोस्वामी सहित तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

चयनित शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

सरकारी स्कूलों के छात्रों की करियर काउंसलिंग करेगी विशेषज्ञों की टीम

उर्रा बिजली उपकेंद्र के लिए मिली जमीन 15 करोड़ से होगा निर्माण

सीएम योगी का ऐलान यूपी में तैयार होगा शिक्षा स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का इंडेक्स

रघुवर की प्राण प्रतिष्ठा में गिरधर भेजेंगे उपहार,  बांकेबिहारी के धाम से अयोध्या का ऐसा होगा एकाकार

खरगे व सोनिया को निमंत्रण देने पर रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक ने जताई नाराजगी

अयोध्या में 21 जनवरी को नए मंदिर में शिफ्ट होगी रामलाल की मूर्ति, मंदिर होगा बंद

आईआईटी बीएचयू की घटना पर 10 जनवरी को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

अखिलेश ने मायावती पर किया हमला, कहा फ्लाईओवर से दिक्कत है तो केंद्र से अनुमति लेकर चलवा दें बुलडोजर