रात में अंगूठी जलाकर सोए परिवार के दो बच्चों के दम घुटने से मौत मां-बाप की हालत गंभीर गोला कोतवाली के थाना मैलानी कस्बे के एक परिवार का मामला पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मां-बाप की हालत गंभीर जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया

निषाद पार्टी 13 जनवरी को लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मैदान में संकल्प दिवस मनाएंगे

अयोध्या होकर जाने वाली रोडवेज बसों में तेजी से लगाए जा रहे साउंड बॉक्स

आय और जाति प्रमाण पत्र तय समय पर देने में देरी करने वाले अधिकारी होंगे दंडित

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित, नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

किसानों का लोन माफ करने का अखिलेश यादव ने किया वादा

फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी ट्रस्ट की 23 एकड़ जमीन

प्राण प्रतिष्ठा की ज्योति से चुनाव तक जलाएंगे राष्ट्रवाद की लौ

कोथावां/हरदोई-विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार किं योजनाओ को जनता तक पहुंचाने के लिए विकास खंड कोंथावा के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत काकूपुर प्रधान राम प्रताप मौर्य के तत्वाधान में किया गया। दूसरी ओर ग्राम पंचायत रायपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोमेंद्र कुमार वर्मा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक रामपाल वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पात्रों को सरकारी योजनाओं का प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दे विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत काकूपुर में प्रधान राम प्रताप मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वही दूसरी ओर ग्राम स्तरीय चौपाल कार्यक्रम रायपुर में प्रधान की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय विधायक मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व ज्योति जलाकर शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रायपुर से आए लोगों को पशुचिकित्सा अधिकारी कोथावां विजय जयसवाल ने तीन कृषि योजनाओं का जिक्र किया । शिक्षा विभाग कि ओर से बताया गया बच्चों को कैसे आगे बढ़ाना है सरकार उनके लिए क्या कर रही है। स्वास्थय विभाग से नीतू ने स्वास्थ सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी।क्षेत्रिय विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भारत सरकार राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं मैं से किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड जैसी तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मिशन है सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना। कोई भी लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। भारत सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत देश को विकसित राष्ट्र देश बनाना है। कार्यक्रम के समापन पर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विभागों की ओर से लगाई गई स्टाल प्रदर्शनी में क्षेत्रीय विधायक ने पहुंच कर प्रदर्शनी में मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई मौके पर दुधमहे बच्चे को चम्मच से खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराते हुए खुशी जाहिर की। विगत दिनों में चपरतला व महुआ कोला गांव में सदस्य विधानसभा उपाअध्यक्ष विजय बहादुर पाठक मुख्य अतिथि रहे ।यह ड्रोन से उर्वरक का छिड़काव का परीक्षण किया गया।परीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान केशनू, सत्यपाल मौजूद रहे।कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुनीता वर्मा ,भाजपा पार्टी की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता पिंटू सिंह, मंडल अध्यक्ष देवसेन अवस्थी, उमेश चंद्र,पारसनाथ सिंह, जसकरन सिंह,अतुल सिंह, अमरीश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।