अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर रुकने की एक क्लिक में लेने जानकारी
ऐसे मिलेगा अयोध्या राम मंदिर दर्शन के लिए मुफ्त में पास
आज से सबके लिए खुले राम मंदिर के कपाट
जगदीश गांधी ने पांच बच्चों से शुरू कर सीएमएस को कैसे बनाया वर्ल्ड क्लास स्कूल
गाजीपुर। नंदगंज के रामपुर बंतरा स्थित बाईपास पर आयुष्मान हास्पिटल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ पद से सेवानिवृत्त डॉ एसपी सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य में आयुष्मान हास्पिटल प्रमुख भूमिका का निर्वहन करेगा, ऐसा हमारा विश्वास है। कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आज से ये अस्पताल क्षेत्र के लोगों बेहतर स्वास्थ्य में अपना विशेष योगदान देगा। अपील किया कि किसी को कोई छोटी सी भी समस्या हो तो उसका त्वरित इलाज कराएं। कई बार ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूकता के अभाव में ये सोच लेते हैं कि फलां समस्या से मुझे कोई गंभीर दिक्कत नहीं है तो इसका इलाज कराकर क्या होगा या बाद में इलाज कराउंगा या इस बीमारी से मुझे ज्यादा कोई नुकसान नहीं है। लोग इन्हीं बातों को सोचकर इलाज नहीं कराते, जिसके चलते वो बीमारी गंभीर हो जाती है और कई बार तो ज्यादा देर हो जाने के चलते जान भी खतरे में पड़ जाती है। कहा कि समय रहते इलाज करा लेने पर धन के साथ ही समय की भी बचत होती है।
यूपी पुलिस में कंप्यूटर आपरेटर व प्रोग्रामर पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि जल्द होगी समाप्त
चंदौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार द्वारा गैंगस्टर व इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में के अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के पर्यवेक्षण में थाना धीना पर पंजीकृत गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 के वांछित अभियुक्त रामवचन बिन्द पुत्र दुखी बिन्द निवासी अंरगी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 15000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव मय पुलिस टीम के साथ थाना धीना क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबीर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त रामवचन बिन्द अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर अभियुक्त रामवचन बिन्द उपरोक्त के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार बलुआ। डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अंकुश लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में व विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली तथा रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक बलुआ विनोद कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा वारंटियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलुआ पुलिस द्वारा 01वारण्टी को ग्राम पुराकटारूपुर से गिरफ्तार किया गया । जिसके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
क्षेत्राधिकारी चकिया ने थाना इलिया के कस्बा चौकी पर किया कम्बल वितरण थानाप्रभारी इलिया व कस्बा चौकी प्रभारी ने किया मानवीय कार्य इलिया कस्बा के जरूरतमंदों ने कम्बल पाकर पुलिस का किया आभार व्यक्त* चंदौली। थानाक्षेत्र इलिया के कस्बा चौकी पर आज सोमवार को हरिशचंद्र सरोज, थानाप्रभारी इलिया व कस्बा चौकी प्रभारी इलिया के सौजन्य से श्री आशुतोष, क्षेत्राधिकारी चकिया द्वार जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया । जिसमें इलिया के 45 महिला पुरूष जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष, क्षेत्राधिकारी चकिया ने कहा कि मानव जीवन में सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है अपने आस पास जरूरतमंदों की सदैव सहायता करनी चाहिए।
मौसम दिल्ली करवट अगले दो दिन फिर सर्द दिन रहने की चेतावनी
