जरावन गांव के पास छात्रों से भरी इको वैन टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई, 3 की मौत 6 गम्भीर घायल शाहजहांपुर जनपद में कांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरावन गांव के पास एक इको वैन कार टायर फटने के बाद सड़क के नीचे जाकर पेड़ से टकरा गई। इको में सवार लगभग एक दर्जन छात्रों में से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दरअसल बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी इको वैन कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। इको वैन कार में सवार लगभग एक दर्जन छात्र छात्राओं में 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य कर सवार छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह तड़के हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही कांट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल छात्र-छात्राओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।
