मंडी परिसर जलालाबाद से किसान का ट्रैक्टर ट्राली हुआ चोरी, थाने में की शिकायत शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद की कृषि उत्पादन मंडी समिति में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सिंगहा यूसुफपुर निवासी सत्यपाल पुत्र हरीनाथ स्वराज ट्रैक्टर से आलू के 95 पैकेट ट्रैक्टर ट्राली में लादकर कृष्णा कांत की आणत पर आए थे। आलू उतारने के बाद उन्होंने साइड में जाकर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर दिया। आलू बिक्री करने के बाद के जब वह घर जाने के लिए अपना ट्रैक्टर ट्रॉली देखने गए तो उनका ट्रैक्टर ट्राली गायब मिला। जिससे उनके होश उड़ गए। पूरी मंडी में उन्होंने चक्कर लगाए कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में जाकर उन्होंने घटना की जानकारी दी । मौके पर पुलिस पहुंची और उसने सीसीटीवी फुटेज में कैमरे चेक किया जिसमें ट्रैक्टर दिखाई दे रहा है इसको कौन ले गया पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है । घटना रविवार शाम के करीब 7:30 बजे की बताई गई हैं।