पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया है रविवार की सुबह से ही हल्की-हल्की बूंदाबांदी चालू हो गई वहीं रविवार की रात कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई मौसम विभाग ने कल तक बारिश की आसार जताए हैं । वही हो रही बारिश से गेहूं के किसानों को जहां फायदा वही सरसों आलू की फसलों को काफी नुकसान है वहीं जनवरी में जहां भीषण शीत लहर कोहरे की भयंकर ठंड रही वहीं कई दिनों तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे थे तीन दिनों से दिनभर धूप रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों को काफी राहत मिली लेकिन सुबह शाम की ठंड इन दोनों में भी रही रविवार की सुबह से बूंदाबांदी होने से जैसे फिर से ठंड लौट आई ।
