सामाजिक विकास के लिए एकता जागरूकता और राजनीतिक शैक्षिक बौद्धिक चेतना के सरोकार जरूरी है उक्त विचार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं खीरी लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर पूर्वी वर्मा ने कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान में खिचड़ी भोज एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किया कार्यक्रम का शुभारंभ लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन की उपरांत हुआ
