नगर विकास मंत्री ने सोशल मीडिया में रिश्वत संबंधी वायरल वीडियो का लिया त्वरित संज्ञान, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश श्री देवेश कुमार सिंह की परियोजना अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति समाप्त मंत्री के निर्देशों के क्रम में श्री सिंह को तत्काल प्रभाव से मूल विभाग उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, लखनऊ में किए गए प्रत्यावर्तित श्री सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कर निलंबन हेतु संबंधित बैंक के प्रबंध निदेशक को निर्देशित किया गया देवेश कुमार सिंह डूडा, बदायूँ में परियोजना अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे डूडा, बदायूँ में तैनात म्यूनिसिपल/सिविल इंजीनियर श्री शिवकुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग हेतु नामित संस्था मै0 सरयू बाबू इंजीनियर फॉर रिसोर्स डेवलेपमेंट पर कठोर कार्रवाई करते हुए डिबार कर दिया गया
