रैन बसेरा का निरीक्षण करतीं डीएम सी. इन्दुमती। फतेहपुर। डीएम सी इंदुमती ने असोथर के ग्राम पंचायत बौंडर में बने अस्थाई रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। जिसमे पाया गया कि अलाव पर्याप्त मात्रा में कस्बे में जल रहे है। रैन बसेरा गांव में काफी अंदर स्थित है। रैन बसेरा में रुकने के लिए कोई व्यक्ति मौके पर उपस्थित नहीं मिल सका। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि तत्काल अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाये। समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये। जिससे वहां बाहर से आने वाले यात्रियों को उसका लाभ मिल सके। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि पानी पीने की समस्या काफी है। जो पानी की टंकी बनी है। वह लगभग 10 वर्ष पूर्व की बनी है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम तूलिका से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि यह पानी की टंकी ग्राम पंचायत से बनी है। अब सर्वे कराकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पानी की समस्या आप लोगो की खत्म हो जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत असोथर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।