उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की ब्लॉक स्तरीय एक बैठक मलिहाबाद विकास खंड के रहीमाबाद में हुई। इस बैठक में शिक्षामित्र के कार्यकारणी का विस्तार हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव मौजूद रहे। शिक्षामित्रों ने फूलमाला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। इस विस्तार में बचनेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पहले की तरह मलिहाबाद रहेंगे विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार कोषाध्यक्ष, कंचन यादव महामंत्री, कन्याकुमारी महिला मोर्चा अध्यक्ष, विमल कुमार सचिव, सत्येंद्र कुमार संरक्षक सहित तमाम लोगों को पदाधिकारी बनाया गया।