युवक हुआ लापता मिल अधिकारी व प्रशासन तलाश में जुटे गोला गोकरननाथ (खीरी) स्थानीय चीनी मिल में कार्य कर रहे शिवकुमार पुत्र हरिराम (25) वर्ष निवासी कोठखेरवा थाना हैदराबाद का बीती रात 2 से 10 की ड्यूटी में कार्य करने आया था, लेकिन वह ड्यूटी से कहीं गायब हो गया है जिसका पता लगते ही चीनी मिल के अधिकारियों ने इसकी सूचना गोला कोतवाली को दी तथा उसके परिवार वालों को भी दी सूचना दी गई ।सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मोइना कर देखा। देखने के पश्चात वह उसके साथ कार्य कर रहे साथियों से भी पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका ।चीनी मिल अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन मिलकर तलाश में जुटे हुए हैं।चीनी मिल के पी आर ओ सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि मिल प्रशासन पुलिस व उसके परिवार के साथ है तथा हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।