तहसील धौरहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटेहनी में शासन की मंजूरी के बाद करीब 7 माह बाद भी गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका। जिसके चलते क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों को संरक्षण नहीं मिला और आए दिन गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।