तहसील धौरहरा क्षेत्र के रेहुआ से धौरहरा जाने वाली सड़क के निर्माण की शासन से मंजूरी के बाद भी ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया जिसके चलते निर्माणाधीन सड़क वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गई है और आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।