यूपी के फतेहपुर में पड़ रही कड़क की ठंड के वजह से बिजली सप्लाई की मांग बढ़ गई है।जिस कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर धु धु कर जल गया।ट्रांसफार्मर में आग लगने से कई गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई और कई शार्ट होने से कई घरों में बिजली का उपकरण जलने से लाखों को नुकसान हुआ है।गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष ने विधुत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है जिले के बहुआ ब्लाक के सुजानपुर गांव में लगा ट्रांसफार्मर ठंड के वजह से लोड बढ़ने से धु धु कर जलने लगा।ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से कई घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए और गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई।घरों में उपकरण जलने से नाराज ग्रामीण अंकित सिंह,सत्यम पटेल ने कहा कि पुराना ट्रांसफार्मर होने से तेल का रिसाव हो रहा था विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नही होने से होने से जल गया।ट्रांसफार्मर के जलने से शार्ट सर्किट होने पर घर पर लगे इलेक्ट्रिक के सामान में टीवी सहित कई उपकरण जल गए।गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने बताया कि गांव के आस में लगे तीन ट्रांसफार्मर पहले ही जल गए है।इस ट्रांसफार्मर में आग लगने से शार्ट सर्किट हुआ और घरों के इलेक्ट्रिक उपकरण भी जल गया।उन्होंने कहा कि विधुत विभाग के अधिकारियों ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली सप्लाई चालू नही किया तो पावर हाउस का घेराव किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण आम उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
