लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अकबरनगर प्रथम व द्वितीय में कुकरैल नदी व बंधे के विस्थापितों के लिए प्रधानमंत्री आवास का आवंटन शुरू कर दिया गया है। एलडीए अध्यक्ष/मण्डलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अकबरनगर में लगे विशेष शिविर में पहुंचकर विस्थापितों को आवंटन पत्र वितरित किए। आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के पहले दिन 33 विस्थापितों को बसन्त कुंज योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास के आवंटन पत्र सौंपे गए।
