जिले की सबसे व्यस्ततम रेलवे क्रासिंग भरवारी के रेलवे फाटक पर रेल लाइन और स्लीपर मेंटेनेंस का कार्य रेलवे कर रहा था,जिसके लिए रेलवे ने 03 जनवरी की सुबह 7.30 बजे से 07 जनवरी की रात में 10 बजे तक के लिए रेलवे फाटक को बंद कर दिया था। रविवार 07 जनवरी तक रेलवे का कार्य पूरा नहीं हो सका था। जिसके लिए रेलवे ने एक दिन के लिए और रेलवे फाटक को बंद कर रखा था,सोमवार को दोपहर तक रेलवे ने अपना मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिया जिसके बाद सोमवार की दोपहर में ही भरवारी का रेलवे फाटक पुनः खोल दिया गया है। रेलवे फाटक के खुल जाने से स्थानीय लोगों के साथ अन्य यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों ने तहत की सांस ली है।
