श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व अक्षत कलश यात्रा का कार्यक्रम सोमवार को मलिहाबाद में सागर लॉन से शुरू हुआ। जहां भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्पेंद्र पासी ने इस कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र पासी ने श्री राम मंदिर निर्माण होने से प्रत्येक सनातनी व्यक्ति को ऊर्जा मिल रही है यह बात बताई। और उन्होंने कहा कि विधानसभा में यह यात्रा निमंत्रण स्वरूप पूजित अक्षत लेकर घर-घर जा रही है। और महाप्रसाद के लिए प्रत्येक सनातनी के घर से एक मुट्ठी चावल एकत्र कर रही है। यह यात्रा सैकड़ो माताओ ने की। यात्रा मलिहाबाद के डाकघर तिराहा से होते हुए शिवालय गल्ला मंडी में समाप्त हुई। इस मौके पर गोपेश्वर गौशाला के उमाकांत गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के भूपेंद्र अर्कवंशी, सहकारी समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व सभासद नरेंद्र यादव (काटू) पतंजलि योगपीठ के रूपेश मिश्रा, मंडल महामंत्री आशीष द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रमोद पाठक, राजेश लोधी समेत तमाम कार्यकर्ता एवं सैकड़ो स्थानीय लोग मौजूद रहे। यात्रा के पीछे वाहनों की लंबी कतारे चलती रही।