मलिहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 3 जनवरी को नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर क्षेत्र के ही नई बस्ती गांव का आरोपी अयान अंसारी बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। किशोरी के बरामद होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए रविवार को आरोपी अयान अंसारी को मलिहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
