लखनऊ जनपद के मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना मजरे झौबरिया गांव किनारे से निकले बेहता नाले में जहरीला पानी आने के कारण बड़े पैमाने पर मछलियों की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र में फैक्ट्रियों से यह जहरीला पानी छोड़ा गया है जिसके कारण मछलियों की मृत्यु हुई है। यह पानी इतना बदबूदार है की आसपास के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की मांग है की यह पहली बार नहीं है अक्सर इस तरह का पानी बेहता नाले में छोड़ दिया जाता है जिसके कारण मछलियों की मौत तो होती ही है उसके साथ पानी पीने वाले पशु पक्षी भी हो दिया दंश झेल रहे हैं।
