उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान से कनाडा हिंदू चेंबर ऑफ कॉमर्स टोरंटो के 23 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रत्येक मंडल ने व्यापारिक दृष्टि से हर पहलू पर काम करने पर चर्चा की तथा और आगे संबंध अच्छे रखने के लिए और व्यापारिक लाभ किस तरह से व्यापारियों को दिलाया जा सकता है इस पर भी विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कनाडा हिन्दू चैंबर आफ कामर्स के 23 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ इण्डो अमेरिकन बिजनेस चैंबर आफ एमएसएमई, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुरलीधर आहूजा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री पवनेश पांडेय, उपाध्यक्ष श्री सतेंद्र विश्वकर्मा, संयुक्त सुश्री सुष्मिता सिंह, श्री शशांक तिवारी, श्री राकेश कपूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
