संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांव बरगदवाकला स्थित मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। थाना दुधारा क्षेत्र के मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कालेज बरगदवाकला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। खेल भी शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रेरक कहानियां सुना कर उन्हें प्रेरित भी किए। उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं मिलजुलकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करने की  सीख मिलती है।  समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक मसीहुद्दीन तथा संचालन प्रधानाचार्य रिजवान खान ने किया। इस दौरान प्रबंधक मसीहुद्दीन,प्रधानाचार्य रिजवान अहमद,संरक्षक मुहम्मद शफीक,संचालक मोहम्मद ताहिर यजदानी,अध्यापक सरोज कुमार,अब्दुल मुईज,सुनील कुमार,जगदेव प्रसाद,अवनीश पाण्डेय ,राजा बाबू,शाहजहां खातून,कंचना,अमरावती,शब्बो परवीन,शबीना खातून,पूजा आदि लोग मौजूद रहे। इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत मेहंदी में मुस्कान,सना परवीन,ज्योति,लम्बी दौड़ बालिका वर्ग में आंशिका भारती,ममता,दामिनी, जूनियर वर्ग में रागिनी विश्वकर्मा,शबा अंजुम, लम्बी दौड़ बालक वर्ग में तनवीर अहमद, शाहरुखान, अंकित गौतम,जुनियर स्तर मु.शफीक,मो.कामरान, आजाद गौतम,खो-खो रानी लक्ष्मीबाई (विजेता), चन्द्र शेखर आजाद उपविजेता,बैडमिंटन बालिका में विजेता रचना कुमारी,चांदनी उप विजेता तमन्ना, अनामिका गौतम,बैडमिंटन बालक वर्ग विजेता खलीकुर्रहमान,शैलेश,उपविजेता उमेश, आदित्य तथा क्रिकेट में सरदार वल्लभ भाई पटेल विजेता,उपविजेता स्वामी विवेकानंद टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।