एडीएम प्रशासन के गोद लिए विद्यालय में योगी सरकार की ऑनलाइन उपस्थित हुई फेल रायबरेली में शिक्षा विभाग के अधिकारीयों और शिक्षक संघ के नेता की जुगलबंदी से शिक्षा महानिदेशक के आदेश का नही हो पा रहा अनुपालन यहां नेता और अधिकारी के गठजोड़ के कारण शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नही दर्ज कर पा रहे हैं।रायबरेली में यह व्यवस्था शून्य दिखाई दे रही है।जिसकी वजह से योगी सरकार की मंशा पर प्रधानाध्यापकों द्वारा पानी फेरा जा रहा है। मामला रायबरेली जनपद के सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक राही के जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय और जूनियर विद्यालय का है यहां जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की संरक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ नेता की बहन मंजूलता टैबलेट को पॉलिथीन में पैक करके अलमारी में रखती है।जिसकी वजह से। शिक्षकों को अटेंडेंस लगाने में सुविधा होती है उसे वजह से आए दिन ग्रामीण महिलाओं की तरह तू तो मैं मैं और लड़ाई झगड़ा होता है ऐसा लगता है यह विद्यालय की शिक्षिकाएं नहीं कोई गांव की महिलाएं लड़ रही हों विभागीय कार्य हेतु और ऑनलाइन उपस्थिति भेजने के लिए तैनात शिक्षिका कांती द्वारा टैबलेट की मांग की गई लेकिन प्रधानाध्यापक मंजूलता की दबंगई उसे वक्त देखने को मिली जब कई घंटे के मांगने और गुहार लगाने के बाद भी नही दिया गया यही नहीं टैबलेट को पॉलिथीन में पैक करके अलमारी में बंद करके रखती है। शिक्षिकाओं के बार-बार मांगने के बावजूद भी जब प्रधानाध्यापिका ने टैबलेट नहीं दिया तो मजबूरन शिक्षिका ने वीडियो ऑन करके टैबलेट मांगा तब जाकर कहीं अलमारी में बंद टैबलेट शिक्षिका को मिल सका जगदीशपुर कंपोजिट स्कूल के प्रधानाध्यापिका की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है।प्रधानाध्यापक द्वारा दिव्यांग शिक्षिका का उत्पीड़न करने व विभागीय कार्य हेतु टेबलेट न देने पर शिकायत शिक्षा महानिदेशक से की गई है एक ही विद्यालय में एक साथ शिक्षण कार्य करने के बावजूद भी इतनी ज्यादा अराजकता है कि इसका असर पठन-पाठन करने वाले बच्चों पर पढ़ रहा है।मामले में राही ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध रहती है। योगी सरकार के आदेशों निर्देशों की प्रधानाध्यापिका मंजूलता जमकर उड़ा रही धज्जियां। योगी सरकार की मंशा फेल कर शासन से जारी नियमों और मानकों नही मानती प्रधानाध्यापक मंजूलता रायबरेली सदर तहसील के ब्लॉक राही स्थित जगदीशपुर गांव के स्कूल का मामला