बिजुआ। वन रेंज भीरा के पड़रिया तिलकापुर में जंगल किनारे गन्ना छील रहे मजदूर पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही कि साथी मजदूरों ने बिना डरे हुए बाघ पर गन्ने बरसाने शुरू कर दिए। इससे बाघ मजदूर को छोड़कर वापस जंगल में चला गया। घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया गया।
