अठौआ में उलाहना देने पर मारपीट, मुकदमा दर्ज बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के अठौआ गांव निवासी अमरीश ने गांव के ही जितिन, सतिन और प्रवीन की पत्नी पर गाली गलौज कर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित अमरीश के मुताबिक आरोपित को घर आने से मना करने के लिए उलाहना दिया। जिसके दौरान आरोपित पक्ष ने गाली गलौज के साथ ही लाठी डंडों से मारपीट की। पुलिस ने शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।