फतेहपुर। फिरोजपुर गंगा कटरी में बाबू खनन के लिए पट्टा आवांटित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि ठेकेदारों के पक्ष में एकतरफा फैसले से लोग आहत है। खनन हुआ तो दो सौ मीटर पर दूर गांव और चार सौ मीटर दूरी पर स्थित गंगा पुल को खतरा हो सकता है। ग्रामीण बोले मामले को लेकर सीएम से मुलाकात करेंगे, न्याय नहीं मिला तो गांव से नहीं जिले से ही परिवार संग पलायन कर जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह राजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने इस बात कर जोर दिया कि सांसद को मामले से अवगत कराएंगे। वह मौके पर आएं और हम सभी की पीड़ा को सुने और न्याय दिलाए। कहा कि डीएम के एकतरफा निर्णय से भूमिहीन ग्रामीणों ने गांव छोड़कर पलायन करने का भी मन बनाया है। न्या नहीं मिला को किसान का जत्था मुख्यमंत्री से मुलाकात कर करेगा। खनन पद्दा निरस्त नहीं होन की दशा में वह परिवार समेत जनपद से पलायन कर जाएंगे। यहां भाजपा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी,नीरज निषाद,आशुतोष मिश्रा, जय सिंह वर्मा, बबलू मिश्रा, नीरज निषाद,जीतू सिंह ,सहित अनेकों भाजपा नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।
