मारपीट कर ससुराल से निकाला, मुकदमा दर्ज फतेहपुर, । अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे ससुराली जनों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है। किशनपुर थाना क्षेत्र के सरौली की रहने वाली शोभा देवी ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले संसारपुर मजरे कटोघन खागा के रहने वाले कंधई के साथ हुई थी। शादी के तुरंत बाद ही पति और ससुराली जन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। फिर 28 अक्टूबर को घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
