*चलते ट्रेक्टर पर चढ़ा नांग मचा हड़कंप* *माधोगंज/हरदोई* एक सांप के ट्रैक्टर पर चढ़ जाने से लोगों में मचा हड़कंप लगभग दो घंटे तक सांप ट्रैक्टर पर ही रहा बैठा। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। इंदलापुर निवासी रामरहीस बुधवार को गांव के पास अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच एक काला नाग ट्रैक्टर पर चढ़ आया। राम-रहीस ने नाग को देखा तो वह ट्रैक्टर को खेत में ही छोड़कर भाग खड़े हुए। उनके शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे। लोगों ने सांप को भगाने का प्रयास किया लेकिन वह ट्रैक्टर से नहीं उतरा। लगभग दो घंटे तक सांप ट्रैक्टर पर ही पर ही बैठा रहा। भीड़ कम होने पर वह ट्रैक्टर से नीचे नहीं उतरा उसके बाद उसको दूध पीने को रखा गया फिर भी नाग वहां से नही भागा उसके बाद सांप को डंडे के सहारे से भगाया गया।
