मिचौंग तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यही वजह है लखनऊ समेत कई जिलों में सोमवार सुबह से बिना रूके करीब 21घंटे तक रिमझिम बारिश होने से बारह साल का रिकॉर्ड टूट गया है। बारिश के चलते जहां ठंड बढ़ गई है। वहीं किसान परेशान हो गए हैं। मंगलवार को भी आसमान में काले बादल छाए रहे और फुहार पड़ती रही। अभी दो दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद की जा रही है।