हनुमानगंज नहर की पटरी पर पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली जिला अस्पताल कराया गया भर्ती रायबरेली में गैर जनपदीय बदमाशों व पुलिस में मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिनांक 2 दिसंबर 2023 दिन शनिवार की रात करीब 12:00 के आसपास की है यहां रायबरेली जनपद के सलोंन कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज नहर पटरी पर सलोन थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है पुलिस फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह दोनों बदमाश गोंडा जिले के रहने हैं।जो सलोन थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले बाइक की डिग्गी से लाखों रुपये की चोरी करते हुए सीसीटीवी में दोनों बदमाश कैद हुए थे। जिन पर सलोंन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी। गिरफ्तार बदमाशों के पास से ₹100000 नगद अवैध असला ,कारतूस ,और बाइक बरामद हुई है।अभियुक्तों में दिलीप कुमार वरुवार उम्र 29 वर्ष निवासी दुल्हापुर बकवत थाना धानेपुर जिला गोंडा राजेश कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जुगुलदत्त निवासी ग्राम मूडाडिहा थाना धानेपुर जिला गोंडा है। जिनको थाना क्षेत्र के हनुमानगंज नहरिया पट्टी के पास से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभिक्तों पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है
