लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में चल रहे आयुष विभाग में दवाओं का टोटा है। कोविड काल के बाद से लगातार दवाओं की डिमांड भेजने के बाद भी अभी तक दवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। पर्याप्त दवाएं न होने के चलते मरीजों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत यूनानी दवाओं को लेकर हो रही है। इस कारण अब मरीजों ने भी आना बंद कर दिया है।
