लखीमपुर खीरी/निघासन। शारदा नदी के पचपेड़ी घाट पर पानी अधिक होने के कारण पैंटून पुल शुरू नहीं हो सका है। लोग नाव से आवागमन कर रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने पीपे का पुल शुरू कराने के लिए स्लीपर की मांग की है। अफसरों का कहना है कि पानी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से स्लीपर की जरूरत है
