विशेश्वरगंज बहराइच, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांधभारी के मजरा लोनियन पुरवा में बुधवार की देर शांम गांव के बाहर बगीचे में एक 15 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी लाश पाई गई, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है, घटना के संबंध में लड़की की मां चंद्रादेवी ने तहरीर में लिखा है कि शिवा पुत्र झगरू निवासी उपरोक्त लड़की शुभी देवी उम्र करीब 15 वर्ष को सोमवार सुबह भगा ले गया था, इसकी शिकायत परिजनों के घर वालों से करने पर शिवा व परिवार के तीन अन्य लोगों ने लड़की को मार कर बाग में फंदे से लटका दिया है, थानाध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि उपरोक्त मामले में वाहिनी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है, तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी,
