ममरी। मोहम्मदी वन रेंज के बेलवा गांव में बाघ के हमले में युवक राजेश वर्मा की मौत के बाद मंगलवार को वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास चार कैमरे लगवाए हैं। डीएफओ संजय विश्वाल के निर्देश पर मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों ने कैमरों से बाघ की निगरानी भी शुरू कर दी है। उधर, वन विभाग की ओर से मृतक के भाई को दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।