अज्ञात चोरों ने दुकान से उड़ाए सामान व नकदी, विशेश्वरगंज/बहराइच थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम निगोह की एक दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों लाखों का चूना लगा दिया । पीड़ित अंकित तिवारी ने तहरीर देकर स्थानीय थाने की चौखट खटखटाई है। तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 28 नवंबर की रात लगभग एक बजे अज्ञात चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए,तथा दुकान में रखा हुआ सामान व लगभग तीन लाख पचास हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की ।थाना अध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।