छोड़ेंगे न हम तेरा साथ ओ साथी मरते दम तक... महिला थाना में मामूली बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगाकर अलग रह रहे तीन दंपत्तियों का हुआ मिलन। करारी,कौशांबी।मामूली बात को लेकर एक दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगाकर अलग रह रहे तीन दंपत्तियों को महिला थाना में मिलन कराया गया। गिले - शिकवे भूलकर फिर सात जन्म तक अलग न होने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी खुश होकर अपने-अपने घर चले गए। महिला थाना ने फीडबैक लेने के लिए फिर से इन्हे बुलाया है। करारी कोतवाली के नेवारी गांव के रम्मपत ने अपनी बेटी अनीता देवी की शादी 12 साल पूर्व कोखराज कोतवाली के रामपुर सुहेला गांव के छोटेलाल के बेटे दुर्गेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद दोनों के चार बच्चे है। आरोप है कि इधर तीन साल से पति-पत्नी में मामूली बात को लेकर मन मुटाव के बाद विवाद हो गया था नाराज अनीता गुस्सा में आकर ससुराल छोड़ने का मन बनाकर अपने मायके चली गई। कुछ दिन बाद दुर्गेश जब अनीता को बुलाने के लिए उसके मायके गया तो अनीता ससुराल जाने को तैयार नही हुई। कई बार रिश्तेदार व नातेदार द्वारा पंचायत कराई गई ।इसके के बाद भी मामले में समझौता नही हुआ। अनीता देवी ने महिला थाना में शिकायती पत्र देकर पति, सास, ससुर पर दहेज मांगने के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर महिला थानाध्यक्ष नीलम राघव ने महिला सिपाही अनन्या पांडे के माध्यम से दोनो पक्ष को थाना पर तलब किया। पहले तो दोनो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। महिला एसओ ने दोनो को अलग-अलग बैठाकर काफी देर तक समझाया। महिला थानाध्यक्ष की बात दोनो पक्ष के समझ में आने बाद दोनों पक्ष अपनी-अपनी गलतियों का एहसास किया। दोनों पश्चाताप करते हुए भविष्य में विवाद न करने का संकल्प लिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी घर जाने पर राजी हो गए। इसी तरह बलीपुर गांव जैनब का पति नफीस अहमद से व नया पुरवा मंझनपुर की रेखा देवी का पति से विवाद चल रहा था। इन्हे भी थाना पर बुलाकर समझौता कराया गया। तीनों दंपत्ती को महिला थाना में इसके फीड बैक लेने के लिए अगली तिथि को थाना पर बुलाया गया।