आपको बतादे की तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीँ दयाल चैनपट्टी में शादी में शरीक होने के बाद वापस आ रहे राहुल साहनी पुत्र बिजई साहनी उम्र 20 वर्ष के ऊपर महाकाल ग्रुप नामक आपराधिक ग्रुप के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर अचेत कर फरार हो गये। परिजन घायल युवक को सीएचसी तमकुही लाये जहा चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं। वही तरयासुजान के एसएचओ आशुतोष सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी हुई हैं और उसकी जांच की जा रही हैं।
