विशेष मतदाता पुनिरीक्षण अभियान को लेकर कंपोजिट विद्यालय सरवनपुर बूथ पर लगाया गया कैंप वोटर बढ़ाने को लेकर भरे जा रहे फार्म खबर अमेठी तहसील क्षेत्र से है जहा विशेष मतदाता पुनिरीक्षण अभियान के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए कैंप लगाया गया। वही अमेठी तहसीलदार ने कई बूथों का जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के माध्यम से नये वोटर बनाने की अपील की कम्पोजिट विद्यालय सरवनपुर बूथ पर सभी छ: बूथों 127, 128,129, 130,131,132 के लिए प्रारूप 6 में 13 नए आवेदन प्रारूप 7 नाम हटाने हेतु 10 आवेदन और प्रारूप 8 में संशोधन के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए हैं
