संविधान दिवस पर जगह-जगह किया जाए कार्यक्रम का आयोजन- कौशल किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत . फतेहपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का डाक बँगले में भाजपा नगर मंत्री अंशु सिंह सिंगर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 26 नवंबर को सभी कार्यकर्ता संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को संविधान के बारे में जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा की जिले में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाए। इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओ से जुटने का आवाहन किया। केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियो को दिए। भाजपा नगर मंत्री व मंत्री प्रतिनिधि अंशू सिंह ने बताया की नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में 31 दिसम्बर को लखनऊ के दुबग्गा में महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। इस दौड़ में प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाली महिलाओं को नगद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, शिवा, अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।
