आपको बतादे की पटहेरवा थाना क्षेत्र में फोरलेन पर स्थित लबनिया में तेज रफ्तार बाइक सवार सोनू पुत्र लालबहादुर निवासी बड़हरा ने आगे चल रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार फोरलेन पर गिर पड़े। इस दुर्घटना में आगे चल रहे बाइक पर बैठी महिला संजू देवी पत्नी शम्भू गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करमैनी बाजार थाना पटहेरवा के साथ ही सोनू गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने दोनों घायलों को सीएचसी तमकुही पहुँचाया, जहां उनका इलाज चल रहा।