*कुशीनगर में दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स (श्री अन्न) कार्यशाला आज और कल कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया में आयोजित होगी कार्यशाला* उप निदेशक कृषि आशीष कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद में किसानों के साथ-साथ आम जनमानस को मिलेट्स (श्री अन्न) के प्रयोग व प्रभाव से परिचित कराने, उनसे होने वाले स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ आदि विषय पर दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला का आयोजन दिनांक 23.11.2023 एवं 24.11.2023 को कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया जनपद कुशीनगर पर किया जाना है। उप निदेशक कृषि ने उक्त के क्रम समस्त सहायक विकास अधिकारी कृषि को निर्देशित किया है कि दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला में प्रत्येक विकास खण्ड से 10-10 कृषक गणों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करते हुए स्वयं भी प्रतिभाग करें।