परिषदीय स्कूलों के छात्रों शिक्षकों व कर्मचारियों की अब ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। 20 नवंबर से यह व्यवस्था सात जिलों में लागू होगी जिसमें लखनऊ हरदोई सीतापुर लखीमपुर खीरी रायबरेली उन्नाव व श्रावस्ती शामिल हैं। अगले महीने से सभी जिलों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। शिक्षक विद्यालय आगमन व प्रस्थान यानी दोनों बार दर्ज कराएगा।
