लखीमपुर खीरी ओवरब्रिज त्योहार पर लोगों के परेशानी झेलने के बाद यातायात पुलिस ने सोमवार को रूट डायवर्जन जारी किया है। बहराइच-नानपारा की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों को कफारा चौकी से ढखेरवा, शारदानगर होकर महेवागंज-सैंधरी बाईपास के रास्ते एलआरपी चौराहा, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर के लिए भेजा जाएगा। वहीं बहराइच से लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को भदफर चौराहे से केसरीगंज होकर निकाला जाएगा।