करंडा। थानाक्षेत्र के सोकनी चट्टी पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवती को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। सोकनी निवासिनी पूजा यादव 22 पुत्री कृपाशंकर यादव किसी काम से सड़क पर गई थी। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। युवती का वाराणसी में इलाज चल रहा है।