अतरौलिया। गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा। बता दे की गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त के घर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना की पुलिस व थाना प्रभारी सविंद्र राय द्वारा धारा 82 की कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगाम लगाने की कयावद तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में अतरौलिया थाना प्रभारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना अहरौला के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राम कृपाल सिंह पुत्र आद्या प्रशाद सिंह निवासी अंगरा घाट थाना जैतपुर जनपद अंबेडकर नगर में अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी करा दी गई। इस दौरान नियमानुसार डुगडुगी भी पिटवाई गई और एलाउंसमेंट कर आम जन को भी सूचित किया गया। वांछित अभियुक्त जल्द से जल्द कोर्ट में सरेंडर कर दे अन्यथा अगले चरण की प्रक्रिया में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ लगी रही।