करंडा। थानाक्षेत्र के चोचकपुर सुआपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर बीते 3 नवंबर को डूबे किशोर की लाश आज उतराई हुई मिली। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शादियाबाद के गोला धारी निवासी व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव निवासी शनि कुमार 16 पुत्र विजय कुमार आया था। यहां गंगा में नहाते समय वो डूब गया था। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की टीम से भी किशोर की तलाश कराई थी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच रविवार की सुबह घाट पर मिंटू चौधरी मछली मार रहा था, तभी लाश उतराई दिखी। जिसके बाद उसने तत्काल लोगों को सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
