उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सहित कई जिलों मेरठ, शाहजहांपुर, आगरा, बरेली मुरादाबाद, रामपुर, संभल समेत कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, फर्रुखाबाद समेत कई इलाकों में देर रात भूकंप महसूस हुआ। शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे के करीब झटके  महसूस किए गए। भय से लोग तत्काल अपने घरों से बाहर निकल आएं और आस पास एक दूसरे से चर्चा करने लगे।