*इनायत नगर पुलिस ने 25 हजार के ** *ईनामी दो गैंगस्टर को पकड़ कर भेजा* *जेल* *मिल्कीपुर, अयोध्या।* *इनायतनगर पुलिस ने दो गैंगस्टर अपराधियों* *को* *पकड़ कर जेल भेज दिया* । *दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस को लंबे समय* *से* *इन दोनों अपराधियों को तलाश थी।* *इनायतनगर इंस्पेक्टर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय, कांस्टेबल राजनाथ सिंह* व *संदीप पाल क्षेत्र में चेकिंग *अभियान पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त राजेंद्र कुमार मिश्रा व शिवकुमार मिश्रा पुत्र राधा* *कृष्ण निवासी मिश्रन डड़वा *मुबारकपुर उमरनी थाना इनायत नगर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल स्थित पीएनसी प्लांट कुचेरा के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर **पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पर गोवध निवारण अधिनियम के कई मुकदमें दर्ज हैं तथा यूपी गैंगस्टर **एक्ट के केस में फरार चल रहे थे संवाददाता जितेन्द्र शर्मा इंडिया न्यूज दर्पण मिल्कीपुर अयोध्या