अयोध्या। जनपद अयोध्या के थाना इनायतनगर क्षेत्र के पलिया जगमोहन सिंह मुo कुचेरा में एक माह पहले एक महिला पत्रकार के पिता राम सिंह की मौत इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में हुई थी और उसी क्षेत्र में तैनात रहे दारोगा अक्षय कुमार पटेल जिन्हे दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 435/23 की विवेचना भी मिली थी के द्वारा न तो राम सिंह के मौत के जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया गया और न ही किसी प्रकार की कोई कार्यवाही की गई। सिर्फ और सिर्फ महिला पत्रकार को गुमराह किया गया ऐसे गैर जिम्मेदार, लापरवाह वा पीड़ित महिला पत्रकार को गुमराह करने वाले दारोगा अक्षय कुमार पटेल को मिली कोतवाली नगर क्षेत्र के फतेहगंज चौकी की कमान।