अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में राम लला के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान 17 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 48 दिनों तक मंडल पूजन और मंडलाभिषेक भी होगा। जो कि साथ मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस मंडल पूजन में देश भर में वा विदेशों में रह रहे प्रवासी भारतीय भी यजमान के रूप में सम्मिलित हो सकेंगे। इस दौरान सवा सौ वैदिक आचार्यगण चार वेदों की छहों शाखाओं के दिव्य ग्रंथों का पारायण करेंगे।